चमोली, नवम्बर 4 -- पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में नमामि गंगे के सौजन्य से गंगा राष्ट्रीय नदी दिवस पर भाषण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लवली बिष्ट ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय तथा अनुपमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. रामअवतार सिंह ने कहा कि गंगा नदी भारत मेंआस्था और जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उत्तराखंड के पर्यटन में अपार संभावनाओं को संजोए हुए है। डॉ. आरसी भट्ट ने गंगा के उदभव और महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ मृगांक मलासी ने गंगा पर कविता के माध्यम से इसके सांस्कृतिक महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे के नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...