चम्पावत, मार्च 8 -- टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मंथन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से विश्व विख्यात शिक्षाविदों के चित्रों एवं कथनों को पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लता खरका, आंचल रविंद्र जाधव एवं मीनाक्षी जोशी पहले तीन स्थान पर रहे। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल रविंद्र जाधव, लता खरका और अंजलि विश्वकर्मा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी एवं राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुल्तान सिंह यादव की ओर से निर्णायक की भूमिका निभाई गई। समस्त विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्या डॉ.अनुपमा तिवारी की ओर से पुरस्कृत किया गया। शिक्षा शास्त्र विभाग की ही पंचम सेमेस्टर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.