गिरडीह, दिसम्बर 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा के बारे में गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 5 स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।‌ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। विषय वस्तु पर बच्चों ने अपनी बातें रखी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को गायत्री परिवार के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इसके पूर्व गायत्री परिवार के पूर्व प्रखंड संयोजक संजय कुमार विभुति ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों की कामयाबी के पीछे उनकी पत्नियों का हाथ रहता है। ठीक उसी प्रकार स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की कामयाबी में उनकी पत्नी भगवती देवी का हाथ रहा था। कहा कि भगवती देवी शर्मा बालिकाओं और नारी शक्...