औरंगाबाद, अगस्त 7 -- बारुण प्रखंड के राजकीय कृत देववंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुंदरगंज में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्रम में पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता दो समूहों बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित हुई। प्रतियोगिता के लिए हिंदी या अंग्रेजी माध्यम निर्धारित करते हुए अधिकतम समय पांच मिनट का समय दिया गया। वर्ग नवम एवं दसवीं के छात्रों ने इसमें भाग लिया। बालक वर्ग में खेतपुरा के राहुल कुमार को प्रथम, दुधार के रौशन कुमार को द्वितीय तथा दुधार के प्रकाश कुमार वर्मा को तृतीय घोषित किया गया। बालिका वर्ग में बिशुनपुर की आरोही कुमारी को प्रथम, सुंदरगंज की सोनाली कुमारी को द्वितीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.