कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में 'मेरा स्कूल, मेरी दृष्टि' विषय पर हिन्दी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि विवि का अनुभव छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिन्दी में पार्थसारथी मिश्रा और अंग्रेजी में सलोनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिस्मा अफजल द्वितीय रहीं, जबकि आन्या भट्ट और आयुषी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमना बिस्वास और डॉ. श्रीप्रकाश ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...