बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- चौधरी हरचंद सिंह कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में खुशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। प्राध्यापक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि कॉलेज में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधि विभाग के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किय गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ. एनके शर्मा ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. एनके शर्मा ने कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक मानव के लिए अधिकार, समानता और न्याय के प्रतीक है। इनकी समुचित जानकारी और उपयोग आवश्यक है। मानवाधिकार एक न्यायपूर्ण समाज की नींव विषय पर भाषण प्रतियोगिता में संभव, नेहा, यशी, कृष्णा, खुशी, ज्योति, पलक, हनी और रेखा ने मौलिक अधिकारों ...