भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज एनएसएस की तरफ से युवा दिवस के मौके पर मैराथन दौड़, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. रविशंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाषण प्रतियोगिता में रौशन कुमार प्रथम, पीयूष कुमार द्विवेदी द्वितीय और आशीष कुमार एवं कोमल प्रिया को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर डॉ. प्रतिभा राजहंस, डॉ. भवेश कुमार आदि मौजूद रहे। अर्पणा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पीयूष कुमार झा, शिव सागर, सत्यम, अमन, आशीष, कोमल प्रिया, साक्षी, रौशन, आयुष तथा एनसीसी के कैडेट निगम, रोशन, अभिषेक आदि मौज...