पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर। झारखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जीएलए कॉलेज में भाषण, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राज्य के गौरवशाली इतिहास, उसकी उपलब्धियों एवं चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। झारखंड राज्य की 25 वर्षीय यात्रा की उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड ने बीते 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और युवाओं की भूमिका राज्य के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में डॉ अरविंद सिंह, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ खुर्शीद आलम, डॉ विभा शंकर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.