आजमगढ़, जनवरी 24 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय अहरौला में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 'उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान' विषय पर संगोष्ठी हुई। इस दौरान भाषण, नाटक और रील प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और इसकी विशिष्ट सांस्कृतिक और विकसित विरासत के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भारत की आर्थिक समृद्धि में हमेशा योगदान रहा है। विशिष्ट वक्ता डॉ. प्राणनाथ सिंह यादव एवं डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने 'विकसित भारत' के निर्माण में उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका और सामाजिक विविधता पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा में भाषण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.