औरंगाबाद, जनवरी 16 -- दाउदनगर प्रखंड के भाव बीघा गांव में आग लगने से किसान की वर्षों की मेहनत कुछ ही देर में राख में बदल गई। भाव बीघा मठिया निवासी मिंटू चौधरी घर में अचानक आग लग गई, जिससे मवेशी के लिए रखा गया चारा जल गया। इसके साथ ही भूसा में रखा गया गेंहू एवं अनाज नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे अचानक धुंआ उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व अन्य साधनों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के घरों तक फैलने से बच गई, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.