फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। आलू भाव ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। मंडियों में आलू का भाव न मिलने से किसान खेतों में अच्छे भाव की आस में आलू डंप कर रहे हैं। लेकिन अचानक बिगड़े मौसम के साथ हुई हल्की बारिश ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी है। कहीं बारिश और होती है तो डंप आलू को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान डंप आलू भरकर शीतगृहों में पहुंचाने को मजबूर हो रहे हैं। जिले की सातनपुर मंडी में फ्रेश और छट्टा आलू का भाव 350 से 500 रुपए कुंतल बिक रहा है। भाव में उम्मीद के हिसाब से आलू के भाव में उछाल नहीं आ पा रहा है। इससे किसानो की लागत सीधी नहीं हो पा रही है। जिन किसानों के आलू में चेचक आदि लगा हुआ है वह आलू तो 200 से 300 रुपए कुंतल ही बिक रहा है। मंडियों से उम्मीद टूटने के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों या फिर बागों में आलू...