पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। एक राइस मिल पर तय भाव से कम भाव की पर्ची किसान को दे दी गई। किसान ने जब तय भाव के अनुसार भुगतान मांगा तो उसके साथ गाली गलौज की गई। यही नहीं मारपीट का प्रयास भी किया गया। किसान ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मामले की कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव पिपरिया मझरा के रहने वाले किसान कुलवंत सिंह ने कहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अपना धान बिक्री करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से घुंघचाई रोड पर एक राइस मिल पर पहुंचे थे। मिल गेट पर आकर राइस मिलर ने धान को चेक किया और 18 सौ रुपए प्रति कुंतल भाव तय किया। जब राइस मिल परिसर के अंदर लगे धर्म कांटे पर वजन कराया तो खाली और भरी 27 कुंतल 20 किलो हुआ। आरोप है कि उसको मिल मालिक ने 27 कुंतल 20 किलो का कुल रुपया 44143 बताया और इसकी रसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.