फिरोजाबाद, दिसम्बर 30 -- नगर में आयोजित भागवत कथा में व्यास पीठ से भक्ति का अमृत बरसता रहा। श्रद्धालु भगवान कृष्ण की विभिन्न लीला की कथाओं को सुन भाव विभोर हो गए। कथा स्थल कन्हैया के जयकारों से गूंजता रहा। शनिवार को नगर में संकट मोचन हनुमानसेवक समिति के तत्वावधान में जीआर प्लाजा स्टेशन रोड पर आयोजित भागवत कथा में आचार्य राधा शरण दुबे ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीला प्रसंग का रोचक वर्णन किया। भागवत कथा में दूसरे दिन परीक्षित महाराज का जन्म हुआ। भागवताचार्य ने कहा कि इंसान के लिए परमात्मा की भक्ति करना जरूरी है। श्रद्धा भाव से भक्ति करने पर ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। भगवान भाव के भूखे होते हैं। भक्तों को समर्पण भाव से भगवान को याद करना चाहिए। भगवान कृष्ण बड़े दयालु है। वह अपने भक्तों का सदैव ख्याल रखते हैं। जो भक्त सच्चे मन से भक्ति क...