बुलंदशहर, दिसम्बर 27 -- श्री गोपाल संकीर्तन मंडल मधुबन पीली कोठी के तत्वावधान में 39वें वार्षिकउत्सव के उपलक्ष में चल रही दिव्य मानस कथा के चौथे दिन कथा प्रवर आचार्य नवल किशोर महाराज ने भगवान के प्रति प्रेम भाव की चर्चा करते हुए संत नामदेव की भगवान के प्रति प्रेम अनन्य भक्ति भाव की कथा श्रवण करते हुए कहा। भगवान को सच्चे प्रेम और भाव के भूखे होते हैं जो भी सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है। वे अवश्य उसका कल्याण करते हैं। संतो के दर्शन सेवा और सत्संग मनुष्य के करोड़ो जन्मों के फल का प्रताप होता है। मनुष्य सत्संग और सेवा से ईश्वर का साक्षात्कार प्राप्त करता है। अंत में मोक्ष गति को प्राप्त करता है। क्योंकि जीवन में संतों का दर्शन और सत्संग बहुत ही दुर्लभ होता है। महाराज ने कहा की क्षण भर का सत्संग भी हमारे जीवन की अनेक बधाओं को दूर कर देता ...