रामपुर, सितम्बर 7 -- शाहबाद। अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की कई स्थानों से विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणेश स्तुति के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु रामगंगा घाट पर पहुंचे और गणपति की प्रतिमाओं को विधि विधान से विसर्जित किया। अपने ईष्ट को विदा करते समय लोगों के चेहरे मायूस और आंखें नम हो गईं। गणपति को अगले बरस फिर जल्द आने की पुकार उठी। गणेश चतुर्थी पर नगर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर गणपति की स्थापना की गई थी। तब से रोजाना उनकी पूजा-अर्चना में श्रद्धालु मगन थे। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणपति को विदा करने का मौका आ गया। जिस पर श्रद्धालुओं का मन भारी हो गया। विसर्जन यात्रा से पहले विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को सजाकर शोभायात्रा के रूप में निकले। प्रतिमाओं को ले वाले वाहन भी सजाए गए। चामुंडा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, देवी मइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.