लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान संस्थान के सेमिनार हॉल में विपणन एवं बिक्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईएमएस की ओएसडी प्रो. विनीता काचर ने बताया कि गोदरेज समूह की मानव संसाधन प्रशिक्षक और आईएमएस की पूर्व छात्रा राधिका गुप्ता ने समकालीन विपणन रणनीतियों, प्रभावी बिक्री तकनीकों और प्रबंधन स्नातकों से उद्योग की बदलती अपेक्षाओं पर जानकारी दी। व्यावहारिक उदाहरणों, वास्तविक केस स्टडी चर्चाओं और संवादात्मक सहभागिता के माध्यम से उन्होंने छात्रों को कॉर्पोरेट गतिशीलता और बाजार-संचालित निर्णय लेने की समझ प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.