लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ। राजेन्द्र नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल राजेन्द्र नगर प्रथम कैंपस में सीएमएस संस्थापिका निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने फीता काटकर नवनिर्मित अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएमएस छात्रों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा को नया आयाम देने के लिए संकल्पित है, इन्हीं प्रयासों के तहत इस आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण हुआ है। वर्तमान दौर में आने वाली पीढ़ी को आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, ताकि वो विश्व बिरादरी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। इस मौके पर कैम्पस की उप प्रधानाचार्या रीटा फ्लेमिंग आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.