कौशाम्बी, मार्च 22 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील क्षेत्र के कंथुआ स्थित एक शिक्षण संस्थान में शनिवार को विश्व जल दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जल बचाओ-जीवन बचाओ के प्रणेता समाजसेवी शिक्षक रणविजय निषाद रहे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जल एवं पेड़ पौधे प्रकृति द्वारा दिए गए ऐसे अमूल्य उपहार हैं, जो मानव जीवन के मूल आधार स्तंभ हैं। इनका अत्यधिक दोहन करना व नष्ट करना भावी पीढ़ियों के भविष्य के लिए बेहद घातक साबित होगा। कहा, आज भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां जल की कमी की वजह से वहां के निवासी रोज परेशान रहते हैं। वह मीलों चलकर जाते हैं तब उन्हें पीने के लिए जल मिलता है। शहरों में तो अब लीटर के हिसाब से जल मिलने लगा है। इसका कारण है हम सबकी लापरवाही और जल को बिना कारण बर्बाद करना। हमारी आने वाली पीढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.