हमीरपुर, जनवरी 31 -- मौदहा। नगर के बड़ी देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन धाम से आए पं.सर्वेश द्विवेदी ने श्रोताओं को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मात्र सुनने से ही मनुष्य भवसागर से कर जाता है। उन्होंने कथा के दौरान भगवान शिव व पार्वती के विवाह का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। भक्ति प्रसंगों के माध्यम से श्रोताओं को बताया कि यदि भक्त द्वारा भावपूर्वक भगवान की सेवा व भक्ति की जाती है तो भगवान की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है। वह किसी न किसी रूप में आकर आपकी मुसीबत में आपका साथ देंगे। कथा के बीच में हुए संगीतमयी भजनों से श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए। हारमोनियम में अनुभव दीक्षित, की बोर्ड में कन्हैया जी, पैड में लवलेश जी व उनके सहायक शुभ तिवारी ने अपनी अपनी धुनों से सभी श्रोताओं को प्रभावित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.