बागेश्वर, जनवरी 7 -- जिले की भावना को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तराखंड प्रांत की प्रांत सह मंत्री का दायित्व मिला है। यह गौरव जिले को दून विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन में प्राप्त हुआ है। भावना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक हाइस्कूल से प्राप्त की। इसके पश्चात माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज, मंडलसेरा से पूर्ण की। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने पंडित बद्री दत्त पांडे कैंपस से जीवविज्ञान (बायोलाजी) विषय में बीएससी तथा एमएससी की उपाधि प्राप्त की। भावना का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संपर्क वर्ष 2021 से है। बीते पांच वर्षों से वह निरंतर छात्र-छात्राओं के बीच एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। छात्र हितों से जुड़े मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.