उत्तरकाशी, दिसम्बर 16 -- भटवाड़ी तहसील के वायणा गांव में जंगल में लकड़ी लेने गया एक युवक भालू के हमले से बचने को भागते हुए पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य वायणा गणेश कंसवाल ने बताया कि सोमवार सांय को दिनेश लाल पुत्र बचन लाल निवासी ग्राम बयाना जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान जंगल में उसे अचानक भालू उसके सामने आ गया। जिससे बचने के लिए वह गांव की ओर भागा और पैर फिसलने के कारण खाई में जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं जिले में निरंतर हो रहे हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत का महौल है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.