रिषिकेष, दिसम्बर 19 -- डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और प्रभावित गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वन्य प्राणियों से बचाव के प्रति जागरूक का आह्वान किया। शुक्रवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने हिमालय हास्पिटल जौलीग्रांट में पहुंचकर वहां भर्ती भालू के हमले से घायल सुशीला भंडारी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। कहा कि गडूल ग्राम सभा के केमठ गांव में गुरुवार को घास लेने गई महिला सुशीला भंडारी पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह काफी गंभीर रूप से घायल हो चुकी है। उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार और वन विभाग की ओर से घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च...