सिमडेगा, जून 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जोकबहार जंगल के समीप भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना शनिवार के दोपहर की है। बताया गया कि प्रभु सहाय डुंगडुंग नामक व्यक्ति जंगल में आम चुनने गया था। तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे प्रभु सहाय गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पीड़ित व्यक्ति का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी सदर अस्पताल पहुंची। जहां तत्काल सहायता के रुप में पांच हजार रुपए दिया। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों ने जंगल में अकेले नहीं जाने और वन्य जीवों से सतर्क रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.