बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवादाता फतेहगंज थाना की सीमा से सटे एमपी के बरौंधा वन परिक्षेत्र स्थित कोल्हुआ जंगल में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे भालू ने 50 वर्षीय रामकिशोर मवासी पर हमला बोल दिया। बताते हैं कि रामकिशोर जंगल में मवेशी चराने गया था। झाड़ियों के पीछे छिपे भालू ने जब उस पर हमला किया तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे अन्य चरवाहे दौड़कर पहुंचे। इसके बाद भालू रामकिशोर को छोंडकर जंगल की तरफ भाग निकला। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रुप से घायल रामकिशोर को सीएचसी मझगवां में दाखिल कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रामकिशोर के शरीर में भालू के पंजों के कई जगह निशान बन गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...