लखीमपुरखीरी, जनवरी 20 -- पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क मे जंगल सफारी के दौरन पर्यटकों को इन दिनों बाघ सहित अन्य जानवरों के दीदार हो रहे है। जिसको लेकर पर्यटक खासे उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की गाड़ी के सामने अचानक भालू आ गया। जिसको देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। भोजन की तलाश में घूमता भालू सैलानियों को देख सड़क पर टहलता हुआ जंगल मे घुस गया। इस दृश्य को देख सैलानी रोमांचित हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...