जमशेदपुर, जनवरी 29 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा स्थित इंद्रानगर जोड़ा मंदिर के पास बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। घटना के समय घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार की आवाज़ आई और देखते ही देखते चारों ओर धुआं और आग की लपटें फैल गईं। घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।इस हादसे में घर के अंदर फंसी 85 वर्षीय शोभा मुखर्जी की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, घर की छत पर मौजूद एक तोते की भी दम घुटने से मौत हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टीएमएच अस्पताल भेज दिया गया है जहां शव को रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.