बगहा, मार्च 17 -- रामनगर/हरनाटांड़, संसू/एसं। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के गोबर्धना जंगल से सटे बनकटवा गांव में खेत में काम कर रहे रामबचन खतईत (70) तथा हरनाटांड़ वन क्षेत्र से सटे बैरिया काला गांव के सरेह में शाौच करने गए देवेन्द्र महतो (40) को भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया है। गोबर्धना की घटना शनिवार की दोपहर की है। जबकि हरनाटांड की घटना गुरुवार की देर शाम की है। दोनों घायलों की चिकित्सा हो रही है। वे लोग खतरे से बाहर है। रामनगर के परसौनी पंचायत के बनकटवा गांव गोबर्धना जंगल से सटा हुआ है। शनिवार को बनकटवा गांव के रामबचन खतईत व उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक भालू ने हमला बोल दिया। रामबचन की पत्नी बाल-बाल बच गयी। भालू ने रामबचन को जख्मी कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भालू वहां से भाग गया। जख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.