एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। मंगलवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में बालक सीनियर, जूनियर वर्ग की गोला फेंक, चक्का फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें कुल 150 बालक-200 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप क्रीडाधिकारी पूजा भट्ट, कोच ने ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भाला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में दिव्या कुमारी प्रथम, देवांशी द्वितीय, गुनगुन तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में नीतू प्रथम, शीतल द्वितीय, शिखा तृतीय रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, निशा द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रही। भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में मानवेन्द्र प्रथम, मोहित उपाध्याय द्वितीय, हरवेन्द्र तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में बृजराज प्रथम, अंशू द्वितीय, विष्णु तृतीय रहा। ...