दुमका, दिसम्बर 15 -- रामगढ़ प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ हंसडीहा मुख्य मार्ग भालसुमर मोड़ के पास वर्षो पूर्व निर्मित यात्री शेड क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन एवं बस का इंतजार करने वालों को परेशानी हो रही है। ठंड के बढ़ने से रोड में बस की प्रतिक्षा करने में राहगीरों को परेशानी हो रही है। ठंड में ठिठुरकर यात्री बसों की प्रतिक्षा करते लोग नजर आते है। जर्जर यात्री शेड की मरम्मत करने की दिशा में प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। वहीं बारिश के दिनों में यात्रियों को और अधिक परेशानी होती है। यह यात्री शेड वर्षो पूर्व बनाया गया था। अब यह जर्जर हो चुका है। फोटो-14दुमका-69,कैप्सन-भालसुमर मोड़ के पास जर्जर यात्री शेड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.