कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भार्गव परशुराम सेवा समिति द्वारा अकबरपुर में अभिनंदन समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया। समारोह में अधिवक्ता समिति के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिपिन चंद्र दीक्षित का सम्मान किया गया। अकबरपुर कस्बे के नेहरू नगर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रामजानकी आश्रम गौरियापुर के महंत देवनारायण दास जी महाराज और मुख्य अतिथि बिपिन चंद्र दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समिति के पदाधिकारियों ने हाल ही में अधिवक्ता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी बिपिन चंद्र दीक्षित का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए विजय की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बीते वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन में सहयोग देने वालों को विशिष्ट जनों को आभार स्वरूप प्रतीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.