बिहारशरीफ, मई 11 -- राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविवार को भारोत्तोलन स्पर्धा में पंजाब व महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक मिला। बालक वर्ग के 61 किलो भार वर्ग में पंजाब के सुनील सिंह ने 238 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने स्नैच में 108 तो क्लीन एंड जर्क में 130 किलो वजन उठाया। रजत पदक पश्चिम बंगाल के अनिक मोदी को हासिल हुआ। उन्होंने स्नैच में 97 तो क्लीन एंड जर्क में 135 किलो के साथ कुल 232 किलो वजन उठाया। वहीं, तमिलनाडु के जयनवराज जे ने 231 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों के 67 किलो वजन वर्ग में महाराष्ट्र के यश खंडगले ने कुल 267 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 122 तो क्लीन एंड जर्क में 145 किलो वजन उठाया। असम के अभिनव गोगोई ने स्नैच में 116 तो क्लीन एंड जर्क में 135 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.