बिहारशरीफ, मई 10 -- राजगीर, निज संवाददाता। ओडिशा के हर्षवर्धन साहू ने शनिवार को यूथ गेम्स के भारोत्तोलन स्पर्धा में दो राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हर्षवर्धन ने क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम तथा कुल 203 किलोग्राम भार उठाकर यह रिकॉर्ड बनाए। इससे उन्होंने झारखंड के बाबूलाल हेंब्रम द्वारा पिछले वर्ष फिजी के सुवा में आयोजित वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। राजगीर में उन्होंने 49 किलो भारवर्ग में स्नैच में 88 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में ही 108 किग्रा उठाया। इसके बाद हर्षवर्धन ने 112 किग्रा और फिर 115 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के निकलेश लकड़ा ने 184 तो उत्तराखंड के अर्शलान ने 183 किलो वजन उठाकर रजत व कांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.