गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर में मंगलवार को 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन कलस्टर ( महिला/पुरुष ) भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और योग प्रतियोगिता-2026 वाराणसी जोन का शुभारंभ हुआ। एसपी डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। एसपी ने खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही और आजमगढ़ जनपद की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.