पटना, दिसम्बर 17 -- सांसद डॉ. भीम सिंह ने राज्यसभा में बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के स्पष्ट दिशानिर्देशों के बावजूद आज भी ज्यादातर विद्यालयों विशेषकर प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को निर्धारित सीमा से अधिक वजन वाले स्कूल बैग उठाने पड़ रहे हैं। इससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके उत्तर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सदन को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के पैरा 4.33 के अंतर्गत स्कूल बैग और पाठ्यपुस्तकों के भार को कम करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2020 में एनसीईआरटी की ओर से जारी स्कूल बैग नीति को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू करने की सलाह दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीति के अनुसार पूर्व-प्राथमिक से कक्षा 12 तक बच्चों के स्कूल बैग का वजन उनक...