गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- सोहना। स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और पुलिस के कड़े पहरे के बीच यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 240 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था। हालांकि, परीक्षा के दौरान 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र पर केवल 156 विद्यार्थियों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और परीक्षा दी। यह परीक्षा मुख्य रूप से कक्षा पांचवीं के उन छात्रों के लिए थी जो नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं। पुलिस के साये में केंद्र की सुरक्षा परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजा...