गोड्डा, जनवरी 5 -- सोमवार को थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव के पास फोरलेन ओवर ब्रिज के समीप कोयला लोड ट्रक 3 फीट गड्ढे में गिर गयाl हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं है । जानकारी के अनुसार 16 चक्का ट्रक ललमटिया से कोयला लोडकर गिरिडीह के लिए चला। फोरलेन रास्ते से वह जा रहा था इसी दौरान ड्राइवर को गाड़ी चलाने वक्त नींद आने के चलते वह ट्रक लेकर अमडीहा गांव के समीप फोरलेन सड़क के ओवर ब्रिज के पास 3 फीट गड्ढे में गिर गया। इस सड़क दुर्घटना में चालक एवं खलासी बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि कोयला लोड ट्रक चालक की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना घटी। मालूम हो कि इन दिनों फोर लेन सड़क पर गाड़ी दुर्घटना हो रही है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं फोरलेन पर सड़क दुर्घटना हो रही है। यह दुर्घटना बाइक चालक या ट्रक चालक के लापरवाही के चलते हो रही है। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.