गुड़गांव, जनवरी 26 -- गुरुग्राम। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्णय लिया है। सोमवार को दोपहर तक भारी वाहन शहर से दिल्ली की ओर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के नेतृत्व में सुरक्षा का एक ऐसा घेरा तैयार किया गया है, जिसे भेद पाना नामुमकिन होगा। पूरे जिले में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है, जो आज से ही चप्पे-चप्पे पर प्रभावी चेकिंग कर रहे हैं। इस वर्ष गुरुग्राम में पांच अलग-अलग स्थानों पर मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम, नखडौला (मानेसर) का शहीद स्मृति स्टेडियम, पटौदी की नई अनाज मंडी, सुशांत लोक सेक्टर-43 का मॉडल संस्कृति स्कूल और सोहना का ताऊ देवीलाल स्टेडियम शामिल...