बोकारो, फरवरी 6 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड में भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बोकारो जिलाध्यक्ष सह दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो एवं स्थानीय ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत वाराणसी-कोलकाता सिक्सलेन एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगी संवेदक कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ से मधुकरपुर पीपल चौक होते हुए बरईकला तक भारी वाहनों (हाइवा) का लगातार परिचालन कराया जा रहा है। इससे इस मार्ग की सड़कें तेजी से जर्जर हो रही हैं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.