सासाराम, फरवरी 21 -- डेहरी, एक संवाददाता। आरपीएफ की टीम ने शनिवार को 23 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म पर आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रही थी। बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के पश्चिम तरफ एफओबी के पास दो महिला संदिग्ध अवस्था में बैग के साथ दिखाई दीं। निगरानी टीम द्वारा दोनों महिलाओं से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान एक महिला ने अपना नाम भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणगढ़ निवासी प्रमोद चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी हिरंगा देवी बतायी। वहीं दूसरी महिला ने सासाराम थाना क्षेत्र के श्रीनिवास पासवान की 25 वर्षीय पत्नी कविता देवी बतायी। संदेह होने पर दोनों के बैग की जांच की गयी। जिसमें 23.36 लीटर शराब बरामद की गई। अग्रिम कार्रवाई के लिए...