सहरसा, जून 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला आसूचना इकाई और सदर थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार की दोपहर टीओपी दो अंतर्गत डुमरैल यादव चौक समीप एक वैन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। हालांकि कारोबारी को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस कारोबारी को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। शराब कारोबारी ने वैन का इस तरीके से निर्माण कराया था की एक नजर में तो कुछ पता ही चल पा रहा था। लेकिन पुलिस को गाड़ी में शराब होने की पुख्ता गुप्त सूचना दी। जिसके आधार पर जब पुलिस ने गहनता से गाड़ी का छानबीन किया तो उसमे शराब होने का पता चला। कारोबारी द्वारा गाड़ी में तहखाना का रूप देकर उसके अंदर प्रतिबिंबित शराब रखकर ऊपर से सील कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सील तोड़ कर देखा की काफी संख्या में शराब छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस सुबह से ही गुप्त सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.