सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सोनबरसा। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर भारी मात्रा में अंग्रेजी व नेपाली देसी शराब चार बाइक सहित एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान बथनाहा क्षेत्र के मदनपट्टी गांव वार्ड नं 15 निवासी अजय मंडल के पुत्र चंदन कुमार के रुप में की गई है। थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ,दीपक कुमार व सशस्त्र बलों ने रोहुआ गांव के समीप चार बाइक सवार तस्कर नेपाल से शराब लेकर आ रहा था। इसी बीच पुलिस पर नजर पड़ते ही चारो तस्कर बाइक छोडकर भागने लगा, जिसमें पुलिस बल के सहयोग से एक पकड़ा गया। चारों बाइक के डीक्की और पिछे बांधा टोकरी की तलाशी ली । जिसमें नेपाली देशी शौफी शराब तीन सौ एमएल 224 बोतल एवं अंग्रेजी मैकडोल तीन सौ पचहत्तर एमएल 32 पीस, और एक...