गिरडीह, फरवरी 14 -- सरिया, प्रतिनिधि। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरिया पुलिस ने गुरुवार की रात व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी आलोक सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में करीब 400 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर तैयार देशी शराब जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सरिया बाजार, बलीडीह, बड़की सरिया और बागोडीह मोड़ सहित कई संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने बताया कि बरामद जावा महुआ का उपयोग अवैध रूप से शराब बनाने में किया जाना था। अभियान के दौरान कई स्थानों पर कच्चे माल जब्त कर विधि सम्मत तरीके से नष्ट ...