गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम। नशे के खिलाफ अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित विशेष कमेटी की मौजूदगी में सेक्टर-37 स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड प्लांट में इन्हें वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा नष्ट किए गए सामग्री में 305.785 किलोग्राम गांजा, 1.470 किलोग्राम चरस, 705 ग्राम ब्राउन शुगर, 308 ग्राम कोकीन, 79.106 ग्राम हेरोइन, 189.12 ग्राम एमडीएमए, 6624 ट्रामाडोल कैप्सूल और 259 बोतल कोडीन सिरप शामिल हैं। इस दौरान डीसीपी डॉ. अर्पित जैन और एसीपी सुशीला भी मौजूद रहीं। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...