रुडकी, फरवरी 9 -- रुड़की सिविल अस्पताल में डॉग बाइट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुत्तों के काटने से पीड़ित 108 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 40 लोग ऐसे थे, जिन्हें सोमवार को ही लावारिस कुत्तों ने काट लिया था, जबकि शेष मरीज दूसरी और तीसरी डोज लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पताल में दिनभर भीड़ बनी रही। रुड़की व आसपास पिछले कुछ समय से डॉग बाइट के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। खासकर रिहायशी इलाकों, बाजारों और स्कूलों के आसपास लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से खतरा अधिक हो गया है। सुबह और शाम के समय लोग ज्यादा शिकार बन रहे हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डॉग बाइट के शिकार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.