लोहरदगा, जून 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड के अधिकांश क्षेत्र के साथ लोहरदगा जिले में भी दक्षिणी पश्चिमी मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों को तरबतर कर दिया है। पिछले 48 घंटों में लोहरदगा में रिकॉर्ड 350 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। बुधवार से गुरूवार देर रात तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। लोहरदगा-बेड़ो नेशनल हाई-वे पर स्थित दक्षिण कोयल नदी सिठियो के पुराने पुल के ऊपर से नदी का पानी सुबह से ही बह रहा है। मानसून के शुरू में ही कोयल और इसकी सहायक नदियां रौद्र रूप में हैं। खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आरंभ में यहां सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। लोग उफनती नदी और पुल के ऊपर से बहते पानी में चहलकदमी करते, बाइक चलाकर वीडियो, रील, सेल्फी बनाने नजर आए। इसी नदी में इसी पुल पर इसी तरह पुल के ऊपर बहते पानी से गुजरते हुए साल 2017 मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.