गुमला, सितम्बर 6 -- गुमला, संवाददाता। गुमला जिले में लगातार बारिश ने मक्का,मुंगफली की खेती को प्रभावित किया है। जिले की तस्वीर कुछ अलग है। यहां किसानों के मुताबिक बारिश ने धान के लिए टॉनिक का काम किया है। खेतों में धान की फसल लहलहा रही है और लगातार बारिश के बाद धूप निकलने से यह फसल वरदान साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि अभी तक धान की फसल पर किसी तरह का संकट नहीं है, और उम्मीद है कि इस बार पैदावार अच्छी होगी। किसान जयराम उरांव,मुकेश उरांव, सुकरा उरांव और गणेश उरांव बताते हैं कि जिले में धान की स्थिति तो अच्छी है,लेकिन मक्का की खेती पर संकट गहराता जा रहा है। लगातार बारिश के कारण मक्का की फसल पीली पड़ गई है। किसानों को मक्का बोने का मौका ही नहीं मिला। नतीजा यह कि जिले में सिर्फ 20 से 25 फीसदी खेतों में ही मक्का की बुआई हो सकी। जिस पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.