प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार शाम तक जारी रही। बारिश के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रयागराज में लगभग 90 मिमी बारिश हुई। लगातार हुई बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को 31.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। जिसकी वजह से घरों में एसी-कूलर बंद हो गए और पंखे में भी सिहरन महसूस होती रही। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान इतना कम हुआ कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीच महज दो डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया। क्योंकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.8 था। इससे पहले 26 डिग्री सेल्सियस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.