लोहरदगा, जून 19 -- लोहरदगा, हिटी। लोहरदगा में लगातार भारी बारिश से खेत जलमग्न होकर तालाब का रूप ले चुके हैं। इससे सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लतर वाली सब्जियां भी खराब हो रही हैं। आनेवाले दिनों में सब्जी की कीमत बढ़ने की संभावना बढ़ गयी है। कैरो प्रखंड में हो रहे लगतार बारिश से खेती को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर गया है। गोभी, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, मक्का, नेनुआ, बोदी आदि के पौधे पानी में डूब गए हैं। जलमग्न होने से पौधे मर जाएंगे तो किसानों को काफी नुकसान होगा। एक तो हरी मिर्च, टमाटर, कद्दू के बाजार में कम मूल्य होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऊपर से अब भारी बारिश होने से फसल बर्बाद होगी तो यह दोहरी मार होगी। किसान हदीस आंसरी, बुधवा उरांव, सोमरा उरांव, अनिल साहू, जबार आंसरी, विवेक महतो का कहना है, जून मही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.