वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 1 -- पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से आगरा में यमुना नदी उफान पर है। यहां नदी का जलस्तर बाढ़ की चेतावनी स्तर से 9 इंच ऊपर पहुंच गया है। इसमें और वृद्धि की आशंका है। गोकुल बैराज से नदी में 1.08 लाख क्यूसेक पानी प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है। इसमें हर घंटे बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर को देख प्रशासन फिर अलर्ट मोड पर आ गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ चौकियां को सक्रिय कर दिया गया है। लगातार मुनादी के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के सीजन में यमुना दूसरी बार उफान पर आई है। 8 अगस्त को यमुना में गोकुल से पानी छोड़ा गया था, जिससे आगरा में यमुना 494.2 फीट तक पहुंच गई थी। दूसरी बार 17 अगस्त को हथिनी कुंड से यमुना में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गोकुल बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.