चतरा, जुलाई 18 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। दोपहर के बाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया। पत्थलगड्डा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी जल जमाव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। जबकि खेतों में धान रोपाई कर रहे किसानों के धान के बिछड़े पानी के तेज बहाव में बह गया। बिजली के गड़गड़ाहट के कारण किसान खेतों से जल्द ही भागने लगे इस क्रम में कई किसानों ने तो अपना बर्तन सहित कृषि कार्यों को छोड़कर खेतों से भाग निकले। देर तक हुए बारिश से कई किसानों के कृषि कार्यों के सामान पानी के तेज़ बहाव में बह गया। खेतों के मेढ टूटने से भी किसानों को दोहरा नुकसान पहुंचा है। कई किसानों के नदी पार घर रहने से और भी आफत आ गई। इधर नदी में पानी भरने की चिंता किसानों को सता रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.